संदेश

भारत चीन समाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय डॉक्टर ने 3000 KM दूर बैठकर की सफल सर्जरी, रचा इतिहास

चित्र
भारतीय डॉक्टर ने 3000 KM दूर बैठकर  की सफल सर्जरी,   रचा इतिहास DESH DARPAN NEWS DESK चिकित्सा विज्ञान में तकनीक लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अब डॉक्टर हजारों किलोमीटर दूर बैठकर भी सफल ऑपरेशन करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला भारत और चीन के बीच सामने आया है जिसने पूरी मेडिकल दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भारतीय यूरोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने चीन के वुहान शहर से हैदराबाद के एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की। डॉक्टर और मरीज के बीच करीब 3000 किलोमीटर की दूरी थी, लेकिन आधुनिक 5G नेटवर्क और अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम की मदद से यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। बताया जा रहा है कि यह सर्जरी लगभग 90 मिनट तक चली। इस दौरान डॉक्टर चीन में मौजूद थे जबकि मरीज हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती था। डॉक्टर ने कंप्यूटर कंट्रोल सिस्टम और रोबोटिक आर्म्स की सहायता से ऑपरेशन को नियंत्रित किया। ऑपरेशन के दौरान हैदराबाद के ऑपरेशन थिएटर में हाई-डेफिनिशन 3D कैमरे लगाए गए थे जिनकी लाइव तस्वीरें सीधे चीन पहुंच रही थीं। डॉक्टर वहीं बैठकर रोबोटिक आर्म्स को नियंत्रित कर रहे थे और वही रोबोटिक सि...