सरकार ने Vitamin D3, Calcium समेत 30 दवाओं की कीमत तय की, मरीजों को मिलेगी राहत
सरकार ने Vitamin D3, Calcium समेत 30 दवाओं की कीमत तय की, मरीजों को मिलेगी राहत DESH DARPAN NEWS DESK | नई दिल्ली देशभर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने Vitamin D3, Calcium, Methylcobalamin, L-Methylfolate Calcium और Pyridoxal-5 Phosphate सहित 30 नई दवा फॉर्मूलेशनों की खुदरा कीमत (Retail Price) तय कर दी है। यह फैसला ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत लिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार जिन दवाओं की कीमत निर्धारित की गई है उनमें पोषण संबंधी सप्लीमेंट्स, दर्द एवं सूजन की दवाएं, न्यूरोलॉजिकल सपोर्ट दवाएं तथा कई अन्य महत्वपूर्ण फॉर्मूलेशन शामिल हैं। NPPA द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब संबंधित कंपनियां निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर इन दवाओं की बिक्री नहीं कर सकेंगी। जानकारी के मुताबिक Calcium, Vitamin D3, Methylcobalamin, L-Methylfolate Calcium और Pyridoxal-5 Phosphate के संयोजन वाली टैबलेट की खुदरा कीमत भी तय की गई है। इसके अलावा Diclofenac Potassium, Paracetamol और Serratiopeptidase ज...