होर्मुज़ जलडमरूमध्य अब अमेरिका, इज़रायल, यूरोप और पश्चिमी सहयोगी देशों के जहाज़ों के लिए बंद है।

ईरान की सैन्य इकाई IRGC ने कहा है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य अब अमेरिका, इज़रायल, यूरोप और पश्चिमी सहयोगी देशों के जहाज़ों के लिए बंद है।                        

 मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ा बयान दिया है। ईरान ने कहा है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) अमेरिका, इज़रायल, यूरोप और पश्चिमी देशों के सहयोगियों के जहाज़ों के लिए बंद कर दिया गया है।
IRGC के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ईरान को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाज़ों की आवाजाही को नियंत्रित करने का अधिकार है।
होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक माना जाता है। खाड़ी देशों से निकलने वाला बड़ा हिस्सा तेल इसी रास्ते से दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचता है। ऐसे में इस रास्ते पर किसी भी प्रकार की रोक या नियंत्रण का असर वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है और वैश्विक राजनीति में तनाव और बढ़ सकता है।
📲 ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें
DESH DARPAN NEWS के साथ।

👉 जुड़ें और अपडेट पाएं:

🔗 WhatsApp Group
🔗 Telegram Channel
🔗 Facebook Page

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मिर्जापुर नगर पालिका परिषद की पहल, गंदगी दिखने पर कॉल करें टोल फ्री नंबर '1533'"

मिर्ज़ापुर में 22 झोलाछाप को नोटिस: जांच के दौरान 4 झोलाछाप के चिकित्सालय को किया गया सील

SIR Update: देशभर में मतदाता सूची से करोड़ों नाम हटे, बंगाल से MP तक राजनीतिक हलचल तेज