संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। वाहन फिटनेस प्रक्रिया अब और हुईं आसान

वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। वाहन फिटनेस प्रक्रिया अब और हुईं आसान   प्राइवेट सेंटर पर जाकर फिटनेस टेस्ट करवा सकेंगे कामर्शियल वाहन स्वामी - योगी सरकार का बड़ा ऐलान   मिर्ज़ापुर 26/10/2023  उत्तर प्रदेश वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। वाहन फिटनेस प्रक्रिया अब और आसान हो गई है। फिटनेस के लिए संबंधित जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय में जाना जरूरी नहीं है। वाहन जिस भी जिले में होगा, वहीं फिटनेस हो जाएगी। क्योकि, फिटनेस का विवरण वाहन पोर्टल पर अपडेट होने के बाद मिलना शुरू हो गया है। वाहन स्वामी पोर्टल के जरिये सुविधा का लाभ ले सकते हैं।   दरअसल कामर्शियल वाहनों का हर साल फिटनेस कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही सात शीटर से ज्यादा वाहनों का भी फिटनेस कराना होता है। इसके लिए आरटीओ जाना होता है। कामर्शियल वाहन कई बार दूसरे जिलों में होते हैं। ऐसे में दिक्कत आती है। अभी तक इससे पहले गाड़ी का रजिस्ट्रेशन जिस जिले में होता था, फिटनेस टेस्ट भी वहीं करवाना पड़ता था। इससे वाहन मालिकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब किसी भी जिले में...

मिर्ज़ापुर समाचार - पहाड़ी पर बस पलटी 5 की मौत

मिर्जापुर में लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बंधी के पास शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में मासूम समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई व 26 यात्री घायल हो गए। इसमें से 10 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस दीपनगर से प्रयागराज जा रही थी। ड्राइवर ने बस निकालते ही ब्रेक कम होने की बात कही लेकिन यात्रियों ने दबाव बनवाकर धीरे-धीरे ही लेकर चलने को बोल दिया। पहाड़ी से उतरते समय ब्रेक काम नहीं कर सका और हादसा हो गया।  जानकारी के अनुसार संत नगर थाना क्षेत्र के दीप नगर से एक प्राइवेट बस शुक्रवार की सुबह 8.45 बजे हलिया होते हुए प्रयागराज जाने के लिए रवाना हुई। सुबह साढ़े नौ बजे बस ज़ब ददरा बंधी के पास पहुंची तो ढलान पर उतरते समय ब्रेक फेल हो गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना स्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने कुछ घायलों को लालगंज सीएचसी और कुछ को हलिया पीएचसी भिजवाया। पुलिस को सूचना दी। कुछ घंटे में पहुंची पुलिस ने शेष घायलों को एम्बुलेंस से लालगंज सीएचसी पह...