**जनपद के विभिन्न थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन की सुनी गयी समस्याएं
**जनपद के विभिन्न थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन की सुनी गयी समस्याएं** **मिर्जापुर, 24 अगस्त, 2024:** शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आज दिनांक 24.08.2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट ने थाना कोतवाली कटरा, उपजिलाधिकारी चुनार ने थाना अदलहाट, और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं उपजिलाधिकारी ने थाना राजगढ़ पर संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया। **थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का थानावार विवरण इस प्रकार है —** - **थाना कोतवाली कटरा :** 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 02 का निस्तारण किया गया। - ** थाना विन्ध्याचल :** 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 02 का निस्तारण किया गया। - ** थाना को...