#### मोदी कैबिनेट शपथ ग्रहण: मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री
### लोकसभा चुनाव 2024: मोदी 3.0 कैबिनेट में यूपी से मिले इन चेहरों को जगह
PM Modi New Cabinet Full List: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें 30 कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्री समेत कुल 72 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ ली. ओबीसी के 27, अनुसूचित जाति के 10 और अनुसूचित जाति वर्ग के 5 मंत्री बनाए गए हैं. मोदी मंत्रिमंडल में 5 अल्पसंख्यक मंत्री भी बने हैं. मोदी मंत्रिमंडल में केरल से 2 मंत्री बने हैं. ये सभी मंत्री देश के 24 राज्यों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
#### मोदी कैबिनेट शपथ ग्रहण: मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ करीब 72 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 9 सांसदों को स्थान मिला है। रालोद चीफ जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अनुप्रिया पटेल और जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।
#### मोदी कैबिनेट में यूपी से ये चेहरे
मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से जिन चेहरों ने शपथ ली है, उनमें राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह शामिल हैं। हालांकि, अभी केवल अटकलों का दौर चल रहा है और शपथ ग्रहण के बाद ही तस्वीरें साफ हो पाएंगी।
#### बिहार से ये नेता बने मंत्री
बिहार से ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी मंत्री पद की शपथ लेंगे। जदयू के कोटे से 2 मंत्री शपथ लेंगे।
#### PM आवास पर मोदी की बैठक में स्मृति ईरानी को नहीं मिला न्योता
अमेठी हार के बाद केंद्रीय मंत्री की कुर्सी छिन सकती है। मोदी 3.0 कैबिनेट में स्मृति ईरानी को न्योता नहीं मिला है।
#### मोदी 3.0 कैबिनेट : योगी सरकार के इस मंत्री को मिली जगह
पीएम मोदी के साथ यूपी के कई सांसदों ने शपथ ली।
### यूपी से मंत्री बने सांसद
| सांसद | पार्टी |
|------------------|-------------------|
| राजनाथ सिंह (ठाकुर) | बीजेपी |
| अनुप्रिया पटेल (कुर्मी) | अपना दल (S) |
| जयंत चौधरी (जाट) | रालोद |
| बीएल वर्मा (लोध) | बीजेपी |
| जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) | बीजेपी |
| पंकज चौधरी (कुर्मी) | बीजेपी |
| एसपी सिंह बघेल (दलित) | बीजेपी |
| कीर्तिवर्धन सिंह (ठाकुर) | बीजेपी |
#### कट गया इनका पत्ता
प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे साध्वी निरंजन ज्योति, स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी, महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव बालियान, भानु प्रताप वर्मा और कौशल किशोर चुनाव हार चुके हैं। इस बार उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी घट गई है।
#### कम हुआ यूपी का कोटा
यूपी में इस साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केवल 33 सीटें मिली हैं। ऐसे में मोदी कैबिनेट में यूपी के मंत्रियों का कोटा भी कम हुआ है। पिछली सरकार में यूपी से मोदी कैबिनेट में 12 मंत्री थे। उनमें से 7 मंत्री चुनाव हार गए। 2019 में यूपी ने दिल्ली में मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, तब सहयोगी दलों के साथ मिलकर बीजेपी ने यूपी से 64 सीटें जीती थीं। इसी वजह से केंद्रीय मंत्रिमंडल में 14 मंत्री बनाए गए थे, जबकि इस बार ये आंकड़ा 36 (बीजेपी 33+ आरएलडी 2+ अपना दल 1) पर ही सिमट गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें