सुबह जल्दी
डॉक्टर रवि गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 30 दिन तक रोज़ सुबह 4 बजे उठने का चैलेंज लिया।
शुरुआत के 4 दिनों में उन्हें बहुत थकान महसूस हुई, लेकिन 5वें दिन से यह कम होने लगी।
10वें दिन तक उन्हें ऐसा लगने लगा कि उनका दिन 24 घंटे का नहीं बल्कि 36 घंटे का हो गया है!
उन्होंने बताया कि इस चैलेंज से उनका फायदा हुआ – वे अस्पताल समय पर पहुंचने लगे और उनका काम पहले से ज़्यादा जल्दी होने लगा।
सुबह जल्दी उठने के फायदे
1. स्वस्थ शरीर और तंदुरुस्ती – सुबह जल्दी उठने से शरीर ताजा और ऊर्जावान रहता है।
2. बेहतर एकाग्रता – दिमाग शांत और तरोताजा रहता है, जिससे पढ़ाई और काम में ध्यान केंद्रित करना आसान होता है।
3. सकारात्मक सोच – दिन की शुरुआत शांत वातावरण में करने से मन प्रसन्न रहता है और नकारात्मकता दूर रहती है।
4. अधिक समय – दिनभर के कार्यों को ठीक से करने के लिए अधिक समय मिलता है।
5. प्रकृति का आनंद – सूरज की पहली किरण और ताजी हवा से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
इसलिए, हमें सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें