मिर्जापुर में संविधान दिवस पर शपथ ग्रह
मिर्जापुर में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण
मिर्जापुर में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण
मिर्जापुर, 26 नवंबर। आज संविधान दिवस के अवसर पर मिर्जापुर में विभिन्न विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। जिला जज, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने मातहतों को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं, विंध्याचल मंडल के आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी ने भी अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का भी सीधा प्रसारण किया गया।

जनपद न्यायाधीश ने भी दिलाई शपथ
जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने न्यायालय में संविधान दिवस अवसर पर शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, जिसे बनाए रखना हम सब का दायित्व है। पुलिस लाइन में एसपी अभिनंदन ने पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को संविधान में प्रदत अधिकारियों कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराते हुए संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों सहित राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह, सीओ, थाना प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें